फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prime Minister Modi avoids answering the people of the country: Chandrashekhar

देश की जनता को उत्तर देने से बचते हैं प्रधानमंत्री मोदी : चंद्रशेखर

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi avoids answering the people of the country: Chandrashekhar
धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में संपन्न संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ताओ की भीड़। संवाद
बिजनौर, धामपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सवालों से बचते हैं। वह उत्तर नहीं देना चाहते। जब पिछले दिनों सदन में मणिपुर की हिंसा के बारे में सवाल उठाए। तो प्रधानमंत्री संसद को छोड़ भाग गए। कहा कि यदि वह पार्लियामेंट में होते हैं तो भागने नहीं देते। संविधान, लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों, शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ,मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न सामाजिक न्याय- संविधान बचाओं रैली को संबोधित करते चंद्रशेखर ने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान काे बचाना जरूरी हो गया है। बहुजन संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सभी को एक होकर संघर्ष करने की कसम खिलाई। कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को हर हाल पूरा कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलने देंगे। सामाजिक न्याय संविधान- बचाओ रैली का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ होकर सत्ता पक्ष में बैठे ऐसे लोगों को कुर्सी से उतार कर फेंक दें। जिनसे देश को खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र किया। कहा कि जब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर दलित शोषितों को उनके अधिकारों के प्रति एक कर आंदोलन कर रहे थे। तो महात्मा गांधी ने विरोध किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर आंबेडकर का समर्थन किया। तभी से देश में लोगों को आरक्षण मिला। रैली में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ , चौधरी रवि कुमार सिंह पालिकाध्यक्ष धामपुर, विवेक सेन, प्रदेश संयुक्त सचिव शैलजा, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश सिंह, दीपक राणा, अमरकांत मनी, रविंद्र प्रभारी भाटी, राजेश कुमार, प्रधान शीशराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आपबीती सुनाई
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि जब वह जेल में रहे। तो उनके साथ क्या-क्या हुआ। किसी से छिपा नहीं है। यहां तक कि उनके समर्थन में आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर गोलियां भी चलाईं। पर गोलियां मेरा और कार्यकर्ताओं का कुछ नहीं बिगाड़ सकीं। जिसका नेता मजबूत होता है। उसका कार्यकर्ता कभी कमजोर नहीं होता। इससे पहले स्वागत किया गया।
- गुलदार के हमले से मरे लोगों के आश्रितों को 25-25 लाख दे योगी सरकार

उन्होंने कहा कि गुलदार अब तक जनपद बिजनौर में 20 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। सभी मृतक आश्रितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और सिस्टम को सुधारने की मांग की। अभी तक कुछ नहीं हुआ। किसी पूंजीपति के घर में ऐसा हो गया होता तो डबल इंजन की सरकार कई दिन तक शोक में डूबी रहती।
- संकल्प सभा रैली में कई लोगों की जेब कटी



धामपुर। रैली में बाहर से आए 20 से अधिक कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। जब कार्यकर्ताओं को जेब कटने का पता लगा तो कार्यक्रम में कई बार हंगामा हुआ। मंच पर बैठे पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। पदाधिकारी ने मंच से ऐलान कर लोगों को आगाह किया।




- कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर मारामारी



सभा में कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी मारामारी रही। अत्यधिक गर्मी के कारण अधिकांश कार्यकर्ता बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें पानी पिलाकर होश में लाया गया।

धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में संपन्न संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ताओ की भीड़। संवाद

धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में संपन्न संविधान बचाओ रैली में कार्यकर्ताओ की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed