{"_id":"601af32e8ebc3ed1a92802cc","slug":"prime-minister-fisheries-scheme-bijnor-bijnor-news-mrt523619590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को दिलाएं मत्स्य संपदा योजना का लाभ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को दिलाएं मत्स्य संपदा योजना का लाभ : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रों को दिलाएं मत्स्य संपदा योजना का लाभ : डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मत्स्य संपदा योजना का लाभ पात्रों तक पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए।
बुधवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य उद्योग से संबंधित बहुत संभावनाएं हैं और इसका व्यापक क्षेत्र हैं। जिनका समुचित रूप से नियोजन करने से जिले में मत्स्य व्यापार से संबंधित लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है। मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए कि योजना सहित शासन द्वारा मत्स्य से संबंधित संचालित योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाए। लोगों को मत्स्य व्यापार एवं उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दें, जिससे वे प्रेरित हो कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।