फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prices of potato-onion touching the sky

आसमान छू रहे आलू-प्याज के दाम

Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prices of potato-onion touching the sky
शामली। आलू-प्याज के दाम अभी तक नियंत्रण से बाहर हैं। भाव नियंत्रण करने के लिए फुटकर दुकानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा उद्यान विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर काउंटर भी नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन

जिले के कोल्ड स्टोरेज में भंडारण किए गए आलू की निकासी के बाद देहरादून का पहाड़ी आलू, पठानकोट, हिमाचल, आगरा का आलू मंडियों में आ रहा है। बाहरी आलू आने के बाद मंडी में थोक की तरह फुटकर में आलू के दाम कम नहीं हो रहे हैं। शासन के निर्देश पर भी आलू-प्याज के भाव नियंत्रण करने के लिए सस्ते दामों पर आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए काउंटर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शामली के नाला रोड सब्जी मंडी में दुकानदार अशोक कुमार का कहना है कि हिमाचल का आलू 240 रुपये का पांच किलो, 48 रुपये किलो, देहरादून का पहाड़ी आलू 70 रुपये किलो, पठान कोठ का 40-45 रुपये किलो और नासिक की प्याज 60 रुपये किलो की बिक्री हो रही है। शामली मंडी के आढ़ती और आलू के किसान बाबूूराम सैनी ने बताया कि आगरा का आलू शामली मंडी में बिक्री के लिए आया है। मंडी में यह आलू 34-35 रुपये किलो बिक रहा है। पंजाब का आलू दिवाली से पहले और बाद में भी बिक्री के लिए आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उद्यान विभाग भाव नियंत्रण करने के लिए क्या काम करेगा। यदि काउंटर लगाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को मिली, तो मंडल में औद्योनिक विपणन सहकारी संघ किसानों से आलू-प्याज खरीद कर मंडी के एक रुपया अधिक दाम पर काउंटर लगाकर सस्ता आलू-प्याज लोगों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा। अगले आठ दिन में आलू के दाम में गिरावट आएगी। बाहर के आलू की आवक बढ़ जाने से भाव में गिरावट आएगी। - जयकरण सिंह, उपनिदेशक उद्यान विभाग सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed