फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prerna didi canteen will open in women's hospital, nutritious food will be available

बिजनौर: महिला अस्पताल में खुलेगी प्रेरणा दीदी कैंटीन, मिलेगा पोषण आहार

Fri, 10 Feb 2023 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Prerna didi canteen will open in women's hospital, nutritious food will be available
- जिला महिला अस्पताल में कैंटीन बनाने के लिए तलाशी जा रही जमीन
विज्ञापन

- तीमारदार भी निर्धारित दाम देकर कैंटीन में कर सकते हैं भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में प्रेरणा दीदी नाम से एक कैंटीन खोली जा रही है। कैंटीन के माध्यम प्रसव वाली महिलाओं को पोषण आहार दिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में बाहरी ठेकेदार प्रसव वाली महिलाओं को सही पौष्टिक आहार नहीं दे रहे हैं। इसी को देखते हुए अब जिला महिला अस्पताल में प्रेरणा दीदी कैंटीन खोली जा रही है।
सीएचसी, पीएचसी और जिला महिला अस्पताल में प्रसव वाली महिलाओं के लिए पोषण युक्त आहार की व्यवस्था है। जिले के सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा दी जा रही है। मगर बाहरी ठेकेदार पैसे कमाने के चक्कर में अस्पताल में भर्ती महिलाओं को सही पोषण आहार नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते अब बाहरी ठेकेदारों को बाहर कर स्वयं सहायता समूह को कैंटीन के काम से जोड़ा जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में कैंटीन की जिम्मेदारी विकास खंड नजीबाबाद में गठित तुलसी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। समूह की अध्यक्ष सुनीता ने अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि उसके पास एफएसएसआई लाइसेंस और जीएसटी लाइसेंस भी है। जिसके चलते जिला महिला अस्पताल में कैंटीन बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में कैंटीन का काम करेंगे स्वयं सहायता समूह
सभी ब्लॉकों में अस्पताल में भर्ती प्रसव वाली महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काम करेंगी। अलग-अलग ब्लॉक की महिला समूहों को सभी ब्लॉकों में बांटा गया है। इस समय भोजन देने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव वाली महिलाओं को दिया जाता है भोजन
सरकारी अस्पताल में भर्ती प्रसव वाली महिलाओं को दिन में तीन बार भोजन दिया जाता है। सुबह के समय नाश्ते में दूध-ब्रेड, दोपहर और शाम के भोजन में दाल, सब्जी, रोटी दी जाती है। इसके लिए कैंटीन को रोजाना 100 रुपये एक महिला के भोजन के दिए जाएंगे।
सही आहार नहीं मिलने की हो चुकी है शिकायत
अस्पताल में भर्ती मरीजों को सही पौष्टिक आहार नहीं दिए जाने की कई बार शिकायत हो चुकी है। जिला अस्पताल में मरीजों को दो दिन पहले निकल चुकी तारीख का दूध दिया गया था। इसके अलावा एक बार अस्पताल में आया दूध खराब हो गया था। जिसको लेकर अब यह नई व्यवस्था की जा रही है।
वर्जन::
प्रसव कराने वाली महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए बदलाव किया गया है। इससे जहां महिलाओं को पौष्टिक भोजन मिलेगा। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया है।.....पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी

वर्जन::
जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरणा दीदी कैंटीन खोली जा रही है। अस्पताल में महिलाओं को सही आहार नहीं देने की वजह से ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जा रहे हैं।.....डॉ. प्रमोद गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed