फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prepare nursery with new species of sugarcane

किसान गन्ने की बढिया पैदावार लेने को नई प्रजाति के बीज से खेतों में नर्सरी तैयार करें: एमआर खान

Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prepare nursery with new species of sugarcane
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने अधिकारियों की टीम के साथ गांव सीकरी बुजुर्ग का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों द्वारा नई गन्ना प्रजाति सीओ-15023 के बीज की तैयार की जा रही नर्सरी की बुआई का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को नई तकनीकी से बुआई करने और आगामी साल में नई प्रजाति के बीज से गन्ने की नर्सरी बुआई करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को मिल उपाध्यक्ष टीम के साथ सीकरी बुजुर्ग गांव में पहुंचे। यहां किसान सुधीर तन्हा के खेत में नई बीज की नर्सरी तैयार की जा रही थी। सुधीर ने खेत को तैयार कर बुधवार से बुआई शुरू की है। खेत की तैयारी को देख मिल के अधिकारियों ने किसान के प्रयास की सराहना की। उन्होंने गांव के सभी किसानों को नई प्रजाति के बीज से अपने खेतों में नर्सरी तैयार करने को प्रेरित किया। कहा कि गन्ने की यह नई प्रजाति लाजवाब है। उनका प्रयास है कि चीनी मिल क्षेत्र में सभी किसान अपने प्लाटों में बीज की नर्सरी जरूर तैयार करें, जिससे उन्हें आगामी बुवाई सत्र में ज्यादा कीमत में गन्ने काबीज खरीदने को विवश न होना पड़ें। यह बीज उपज के मामले में नंबर वन है। इसके उत्पादन से किसान और उद्योग दोनों को भारी लाभ होगा।
विज्ञापन

गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि धामपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसान अब तक गन्ने की बढ़िया प्रजाति के बीज को गैर जनपदों से महंगे दामों में खरीदकर बुवाई करते थे। लेकिन उनका प्रयास है कि अब आगे को ऐसा नहीं हो। चीनी मिल की ओर से गांवों में किसानों के साथ गोष्ठियां कर उन्हें नए बीज से नर्सरी तैयार करने को प्रेरित किया जा रहा है। किसान नर्सरी को स्वयं भी बोएं और अन्यों को भी प्रेरित करें। इसकी बुआई में ज्यादा खर्च नहीं आता। दो से पांच गन्ने से प्राप्त तीन बड यानि कि आंखों के गन्ने से नर्सरी तैयार होती है। इस मौके पर मनोज कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed