{"_id":"6499d2627c3013fc40037469","slug":"prepare-a-better-action-plan-and-put-it-on-the-ground-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-5838-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेहतर कार्य योजना तैयार कर उसको धरातल पर उतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेहतर कार्य योजना तैयार कर उसको धरातल पर उतारें
Mon, 26 Jun 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-निकाय क्षेत्र को बनाए साफ, सुन्दर, स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला नगरीय विकास अभिकरण शासी निकाय की कार्य योजना 2023-24 की समीक्षा की। नवनिर्वाचित नगर निकाय अध्यक्षों का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री अल्पविकसित बाहुल्य बस्ती/मलिन बस्ती योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, असहाय, दिव्यांगों को दिलाने में आगे आकर अपनी भूमिका निभाएं।
महात्मा विदुर सभागार में हुई बैठक में डीएम ने सभी से अपने नगर निकाय क्षेत्र को विकसित, साफ, सुंदर, स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करें और उसको धरातल में उतारने का आह्वान किया। शहर का सर्वांगीण विकास होगा साथ ही उसमें निवास करने वाले गरीब पात्रों को शासकीय योजनाओं का भी लाभ अर्जित हो। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति शहरी आवास योजना सुविधा दिलाने में किसी भी प्रकार से पैसे की मांग करता है। सीधे उन्हें अवगत करायें, जिससे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। अभियान चलाकर नालों की शत प्रतिशत रूप से सफाई कराएं और कूड़ा कहीं भी न पड़ा हुआ नजर न आए। उसके निस्तारण की निर्धारित स्थान पर समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी कूड़ा निस्तारण प्लांटों में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सभी कूड़ा निस्तारण संयंत्रों को आपरेशनल करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।