फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations to open Amangarh for tourists in June

जून में अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी

Sat, 28 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations to open Amangarh for tourists in June
अमानगढ़ में घूमता हाथी - फोटो : BIJNOR
जून में अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले काफी समय से अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए खोलने को चल रहा प्रयास अब रंग लाता नजर आ रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो जून माह में ही जिले के पर्यटक अमानगढ़ की सैर कर सकेंगे। लगभग सभी तैयारियां जोरो पर चल रही है और पांच जून को वन विभाग के शासन स्तर के अधिकारियों के दौरे को इसके लिए अहम माना जा रहा है। अभी पर्यटकों को केहरीपुर से अमानगढ़ में प्रवेश देने की तैयारी की जा रही है।
अमानगढ़ वन रेंज को जिले में मिनी जिम कार्बेट पार्क कहकर भी पुकारा जाता है। यह वन रेंज जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है और जिम कार्बेट पार्क से सटी हुई है। यह वन रेंज घने जंगल में वन्य जीवों के खजाने को समेटे हुए है। इस वन रेंज का क्षेत्रफल 9500 है और इसके विशाल जंगल में बाघ, गुलदार, हाथी, चीतल, भालू, लंगूर से लेकर तमाम ऐसे वन्य जीव हैं, जो कार्बेट पार्क में दिखाई पड़ते हैं। इस वन रेंज को कार्बेट पार्क की तर्ज पर पर्यटकों के लिए खोलने के प्रयास काफी साल से चल रहे हैं और शासन स्तर से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। अब अमानगढ़ को जून माह में ही पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। हालांकि जून के मध्य से बरसात शुरू हो जाती है, इसलिए पर्यटक ज्यादा दिन वन्य जीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे, लेकिन बरसात के बाद फिर से यहा आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

केहरीपुर चौकी पर करा सकेंगे बुकिंग
अमानगढ़ वन रेंज को पर्यटक जोन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वन अफसर भी इसकी तैयारी कर रहे हैं। कोहरीपुर चौकी को रिसेप्सन बनाया जाएगा। केहरीपुर से ही अमानगढ़ में पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा एक एंट्री कालागढ़ से भी देने पर विचार चल रहा है। वन अधिकारियों की मानें तो पर्यटक जोन बनाने के दौरान इस पर भी विचार चल रहा है कि अमानगढ़ और कार्बेट पार्क के बीच जो सड़क है, उस पर यहां से जाने वाले पर्यटकों को भी घूमने का मौका मिल जाए। असल में यह सड़क यूपी के हिस्से में आती है, लेकिन इस समय इस पर केवल कार्बेट पार्क के पर्यटक ही घूम पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दुधवा के जितना देना होगा शुल्क
वन विभाग अभी अमानगढ़ के लिए नया शुल्क नहीं लगाने जा रहा है। अभी अमानगढ़ में प्रवेश शुल्क दुधवा पार्क की तर्ज पर ही लिया जाएगा। इसके लिए वन अधिकारी दुधवा और पीलीभीत से जंगल में प्रवेश शुल्क संबंधी जानकारी मंगा रहे हैं।

तैयारी पूरी है, निरीक्षण के बाद तय होगी तिथि : डीएफओ
डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि पांच जून को विभाग के बड़ेे अधिकारी आ रहे हैं। इस निरीक्षण के बाद ही अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए खोलने की तिथि तय होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जून में ही पर्यटकों को एंट्री मिल जाएगी। इसकी पूरी रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed