फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for the election of the post of District Panchayat President in Bijnor district intensified

बिजनौर जिले में जिपं सदस्यों को डोरे डालने लगे अध्यक्ष पद के दावेदार

Sun, 30 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the election of the post of District Panchayat President in Bijnor district intensified
बिजनौर जिले में जिपं सदस्यों को डोरे डालने लगे अध्यक्ष पद के दावेदार
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि अभी तक केवल सपा-रालोद गठबंधन से ही प्रत्याशी घोषित हुआ है, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों की घेराबंदी दावेदारों ने पहले ही शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से भी प्रत्याशी पर तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है।
जिला पंचायत चुनाव पिछले दिनों टलने की बात चली तो दावेदार भी शांत हो गए। पार्टी स्तर पर जरूर प्रत्याशी बनने के लिए रणनीति बनती रही। अब फिर से जून माह में ही चुनाव होने की संभावना बनती देख चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बिजनौर में सपा-रालोद गठबंधन ने अभी चरनजीत कौर को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद दूसरे दलों और दावेदारों ने जिला पंचायत सदस्यों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस बार कोरोना के कारण नजरबंदी न हो पाने के कारण दावेदार कुछ सदस्यों को पक्ष में बने रहने का तरीका निकाल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में भाकियू नेता दिगंबर सिंह खुद ऐसे ही आरोप लगा चुके हैं। हालांकि अभी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और निर्दलीयों के नाम सामने आने बाकी हैं। पूर्व विधायक शाहनवाज राना भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए पूरे जोड़तोड़ करने में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाकियू के सदस्यों पर भी उनकी नजर है। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी वे अपने पाले में करने के लिए जोड़तोड़ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने अभी नहीं खोले पत्ते
शनिवार को भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करने के कयास लगाए जा रहे थे। खुद भाजपा नेता भी शनिवार को नाम सामने आने की बात कह रहे थे, लेकिन शाम तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई। सूत्रों के मुताबिक आयुष चौहान पर भाजपा दांव खेलने का मन बना रही है। इसलिए सभी की राय ली जा रही है। शनिवार को भाजपा के सहसंगठन महामंत्री करमवीर बिजनौर पहुंचे। कार्यालय पर उन्होंने पार्टी के विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी देर तक मंथन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा अब रविवार को हो सकती है। भाजपा पार्टी के सहसंगठन महामंत्री कमरवीर ने शनिवार को बैठक करके पार्टी के विधायकों व नेताओं की राय ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख में सदस्यों को पाले में लाने की तैयारी
जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए उन्हें प्रलोभन देने का काम शुरू हो गया है। सदस्यों के दाम लगने शुरू हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी एक सदस्य को 15 लाख रुपये में प्रत्याशी अपने पाले में करने को कह रहे हैं। टोकन के नाम पर सदस्यों को थोड़ा पैसा भी दिया जा रहा है। कई सदस्यों ने यह पैसा लौटा भी दिया है। सदस्य पाले में जाने के लिए मोटी रकम मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed