{"_id":"618d5f455b970c234e469531","slug":"preparations-for-bathing-fair-started-at-ganga-ghat-nazibabad-news-mrt56443799","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट पर स्नान मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट पर स्नान मेले की तैयारी शुरू
विज्ञापन
नांगलसोती के गंगा घाट पर स्नान मेले की तैयारी में सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा घाट पर स्नान मेले की तैयारी शुरू
नांगलसोती। नांगलसोती गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर 19 नवंबर को लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत की ओर से मेला स्थल पर साफ-सफाई कराई जा रही है। 17 नवंबर को स्नान मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
नांगलसोती के गंगाघाट पर हरिद्वार (उत्तराखंड) के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला पहला गंगा स्नान का मेला है। मेले में प्रशासन द्वारा कोई आर्थिक मदद नहीं दी जाती। मेले का आयोजन प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत नांगलसोती द्वारा किया जाता है। मेले में गांव शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला सहित दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गंगा स्नान करते हैं। ग्राम प्रधान मो. फरमान ने बताया कि इस वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला स्थल की साफ-सफाई कराकर समतल बनाया जा रहा है। वाहनों को मेला स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए गंगा घाट से दो किमी लंबे रेतीले मार्ग पर बींड बिछाया जा रहा हैं। ग्राम पंचायत द्वारा मेला स्थल पर हैंडपंप लगाने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं। प्रधान मो. फरमान ने बताया कि मेले का उद्घाटन 17 नवंबर को किया जाएगा।