{"_id":"6733a8e12307d6f0f403f215","slug":"preparations-for-bathing-fair-at-gangaghat-in-full-swing-ground-leveled-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-135657-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगाघाट पर स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर, मैदान को कराया समतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगाघाट पर स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर, मैदान को कराया समतल
विज्ञापन
- एसडीएम ने नांगल गंगा घाट पर स्नान मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण
- महिला व पुरुष स्नानघाट का किया चयन, संपर्क मार्गों की सफाई कराई
- नांगल के गंगाघाट पर आज होगा स्नान मेले का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगल के गंगाघाट पर लगने वाले स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला स्थल को जेसीबी से समतल कराकर महिला और पुरुष स्नान घाट का चयन किया गया। एसडीएम ने गंगा घाट पहुंच तैयारियों का निरीक्षण किया।
नांगलसोती गंगा घाट पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला पहला मेला है। मेले में नांगल, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, बढ़ापुर, मंडावली, भागूवाला, चंदक क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।
मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला और पुरुष स्नान घाट का चयन कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को गंगा घाट तक पहुंचाने के लिए मार्ग पर बींड बिछाकर समतल कराया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा घाट पर पेयजल सुविधा के लिए करीब 20 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह और सीओ देश दीपक सिंह ने पुलिस टीम के साथ गंगा घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मेला कमेटी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रबंधों की जानकारी ली। सीओ ने महिला स्नान घाट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती और सुरक्षा के निर्देश पुलिस और मेला समिति के पदाधिकारियों को दिए।