फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations begin for Ramdol procession

रामडोल जुलूस के लिए तैयारियां शुरू

Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Ramdol procession
रामडोल जुलूस के लिए तैयारियां शुरू
विज्ञापन

नूरपुर। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलने वाले रामडोल जुलूस के लिए दो वर्ष पहले बनाई गई रामडोल समिति को ही जिम्मेदारी सौंपी है। समिति के सदस्यों से अभी से जुलूस की तैयारियों में लगने के लिए कहा गया है।

नूरपुर में रामडोल का जुलूस काफी भव्य तरीके से निकाला जाता है। कई वर्ष पूर्व हुए जुलूस निकालने के रास्ते के विवाद के बाद जुलूस के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहता है। दो वर्ष पूर्व जुलूस के लिए रामडोल समिति का गठन किया गया था। पिछले वर्ष कोरोना के चलते जुलूस को स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष रामडोल का जुलूस निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को हुई बैठक में जुलूस के लिए पुरानी समिति को ही जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय हुआ। रामडोल समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बीच प्रशासन से अनुमति मिली तो जुलूस को भव्य तरीके से निकाला जाएगा। इसके लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, ओमप्रकाश चंद्रा, अशोक राजपूत, संजीव चौधरी, निर्मल जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed