{"_id":"6a14989923326745da03d524","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-chief-minister-yogi-adityanaths-proposed-visit-to-bijnor-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-180586-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बिजनौर दौरे को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद बिजनौर में आगामी 30 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री के विकासखंड अफजलगढ़ के ग्राम आलमपुर गांवड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें तथा कार्यों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराते रहें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे, इसलिए लाभार्थियों की सूची एवं मंच व्यवस्था पहले से सुव्यवस्थित रखी जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन योजनाओं एवं परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है, उनकी विभागवार सूची पूर्ण विवरण सहित तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल, सभास्थल, प्रेस गैलरी, सेफ हाउस और पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए दिनकर भारती सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।