{"_id":"660b059de7d7765fc4077534","slug":"preparation-to-take-action-against-polling-personnel-who-were-absent-from-training-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-121594-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे मतदान कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी
Tue, 02 Apr 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। चुनाव प्रशिक्षण से वंचित मतदान कर्मियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। अब अनुपस्थित मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उधर बुधवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण होगा।
लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों का तीन दिन प्रशिक्षण हुआ। करीब 600 मतदान कर्मी प्रशिक्षण से रह गए थे। इनमें बैंक कर्मचारी, बिजली कर्मचारी शामिल रहे। 28 मार्च, 30 मार्च व 31 मार्च को हुए प्रशिक्षण में करीब 150 कर्मचारी अनुपस्थित रहे । इस प्रकार आज कुल 750 कर्मचारियों का प्रशिक्षण था। प्रशासन विभाग वार अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची फाइनल करने में लगा है।
बताया जाता है कि आज के प्रशिक्षण में भी करीब 125 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रशासन इसको लेकर सख्त है। अब अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी के अनुसार अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस में एफआईआर हो सकती है। इस बारे में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन
नौ हजार से अधिक का हुआ प्रशिक्षण
चुनाव कर्मचारियों का चार दिन प्रशिक्षण हुआ। आज एक अप्रैल को छूटे कर्मचारियों का प्रशिक्षण था। पहले तीन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया गया था। इस प्रकार चारों प्रशिक्षण में करीब 9500 कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ है।
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण तीन अप्रैल को वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर में होगा। प्रशिक्षण में समस्त मजिस्ट्रेट को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।