फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation to provide sugarcane pre calendar

गन्ना प्री कलेंडर उपलब्ध कराने की तैयारी

Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide sugarcane pre calendar
गन्ना प्री कलेंडर उपलब्ध कराने की तैयारी
विज्ञापन

नगीना। गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (एससीडीआई) ने बताया कि सभी 223 ग्रामों की गन्ना खतौनी पंजिका पूर्ण कर ली गई है। शीघ्र ही किसानों को गन्ना प्री कलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने नवीन सदस्य बनने की फीस 221 रुपये और अंतिम तिथि 30 सिंतबर बताते हुए नियत राशि से अधिक वसूली पर सीधे शिकायत करने की बात कही है।
एससीडीआई अविनाश तिवारी ने बताया कि परिषद ने संबंधित समस्त 223 ग्रामों का गन्ना सट्टा प्रदर्शन खतौनी रजिस्टर 63 कॉलम पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि गन्ना विकास परिषद ने चीनी मिल के सहयोग से 223 ग्रामों में गन्ना सर्वेक्षण के उपरांत गन्ना खतौनी का कृषकों के बीच प्रदर्शन कर प्राप्त संशोधन को दुरुस्त कर लिया है। किसानों की शिकायतों का निस्तारण भी तत्काल कर दिया गया। अब संशोधन पश्चात किसानों को प्री कलेंडर उपलब्ध कराए जायेंगे। कहा कि किसान किसी भी समस्या के लिए सीधे सचिव के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। एससीडीआई ने बताया कि किसान 30 सितंबर तक गन्ना समिति नगीना से नवीन सदस्य बन सकते हैं। सदस्य बनने की फीस 221 रुपये है।
विज्ञापन

एससीडीआई ने बताया कि प्री कलेंडर में किसान का गन्ना क्षेत्रफल ठीक नही होने की दशा में प्री कलेंडर की छाया प्रति लगाकर प्रार्थना पत्र अपनी सर्किल के गन्ना पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराकर समस्या का समय से निस्तारण करा लें। चालू गन्ना पेराई सत्र में संशोधन हो पाना संभव नही होगा। उन्होंने कहा कि कृषक बेसिक कोटा बढ़ोतरी के लिए 30 सितंबर तक बढ़ोतरी की रसीद बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed