{"_id":"65d113268e5c27456f0f0c9a","slug":"preparation-to-provide-electricity-to-consumers-from-the-new-power-plant-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109166-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उपभोक्ताओं को नए बिजलीघर से बिजली देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उपभोक्ताओं को नए बिजलीघर से बिजली देने की तैयारी
Sun, 18 Feb 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। पुराने कालागढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को नए बिजलीघर से बिजली आपूर्ति दिए जाने की तैयारी विद्युत निगम ने की है। विभाग का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है।
रामगंगा बांध परियोजना के निर्माण के दौरान 1955-1960 के बीच सबसे पहले पुराना कालागढ़ में आबादी बसी थी। इस्लामनगर बाजार में व्यापारी आकर बसे थे। इसी दौरान बांध परियोजना की पुराना कालागढ़ काॅलोनी में बिजली की आपूर्ति रामगंगा पावर हाउस से दी गई थी। वर्तमान में पावर हाउस के आरपीएस-4 फीडर पर बिजली की आपूर्ति चल रही है। यह लाइन घने जंगल के बीच से होकर आ रही है। इस लाइन पर अक्सर खराबी आने पर उसे दूर करने के लिए विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। जंगली जानवरों का अलग खतरा रहता है।
इससे बचने के लिए विद्युत निगम ने एक प्रस्ताव तैयार कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जिसमें पावर हाउस के स्थान पर कादराबाद के प्रस्तावित या फिर नए बनने वाले बिजलीघर से आपूर्ति दी जाएगी। यह कार्य तीसरे चरण में होगा। वर्तमान में पहले चरण में खंभे लगाने आदि का काम चल रहा है। दूसरे चरण में बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में पुराने कालागढ़ को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
- लगभग 22 सौ से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि पुनरोत्थान वितरण सुधार योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत पुराने कालागढ़ के लगभग 22 सौ उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसकी तैयारी जारी है।