{"_id":"57b4ba0d4f1c1ba2506ebe87","slug":"premium-cutting-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियम काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीमियम काटने पर हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बैंक द्वारा किसानों की किश्त काटने से नाराज किसानों ने किसान दिवस में जमकर हंगामा किया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि सक्षम अधिकारी किसान दिवस में नहीं आते हैं। शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति की जा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि 20 अगस्त तक किश्त में काटा गया पैसा नहीं लौटाया गया तो जिले के सभी पीएनबी शाखाओं में तालाबंदी कर दी जाएगी।
किसान दिवस की कार्यवाही शुरू होते ही किसानों ने बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किश्त काटने पर शोरशराबा शुरू कर दिया। भाकियू जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह के अनुसार डीएम बी चंद्रकला ने किश्त नहीं काटने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी पीएनबी द्वारा किसानों की किश्त काटी गई। इस बारे में किसान जिला लीड़ बैंक मैनेजर से मिले थे। एलडीएम ने काटे गए पैसे वापिस कराने को कहा था। अब एलडीएम अपने वायदे से मुकर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 20 अगस्त तक काटे गए पैसे वापिस नही हुए तो जिले के पीएनबी में ताले लगा दिए जाएंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को बैंकों में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बैंक अफसर ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के किसानों ने डीबीटी योजना में अनुदान नहीं भेजने, बिजली की शिकायतों को निपटारा नहीं करने के मामले उठाए। गांव सुनपता की नहर का पानी खेतों में भर जाने से किसानों की फसल बर्बाद होने की समस्या भी रखी गई।
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तय तारीख तक नही करने के सवाल पर डीसीओ ओपी सिंह ने कहा कि बिजनौर ,चांदपुर शुगर मिल 20 अगस्त तक तथा बिलाई शुगर मिल 22 अगस्त तक पूरा पेमेंट कर देंगे।
रामबाग घेर के किसानों ने मांग की कि उनके गांव के गन्ना खरीद केंद्र को बिलाई शुगर मिल से हटाकर बिजनौर शुगर मिल से जोड़ा जाए। महासचिव दिगंबर सिंह, वरिष्ठ किसान नेता विजयपाल सिंह, ओमपाल सिंह, देवेंद्र आर्य, होशियार सिंह, सुनील प्रधान मौजूद रहे।