{"_id":"13e6170ceff1a7a39416fa5daa28a418","slug":"premika-ke-lie-deepak-ne-kiya-tha-vishaal-ka-mardar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए दीपक ने किया था विशाल का मर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के लिए दीपक ने किया था विशाल का मर्डर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में पुलिस ने विशाल त्यागी मर्डर का खुलासा कर दिया है। विशाल के मर्डर के आरोपी को दबोच लिया है। विशाल का मर्डर उसकी मंगेतर के प्रेमी ने विशाल को रास्ते से हटाने पर किया था। विशाल की हत्यारोपी की प्रेमिका से शादी होने वाली थी। प्रेमी नहीं चाहता था कि प्रेमिका की विशाल से शादी हो।
एसओ राजकुमार शर्मा के मुताबिक गांव मलकपुर बुढेरन निवासी 24 साल के विशाल त्यागी का शव तीन फरवरी को गांव केशोपुर में नहर किनारे पड़ा मिला था। विशाल के सिर में गोली लगी थी।विशाल की गोली मारकर हत्या करके शव वहां डाला गया था। पुलिस इस मर्डर के खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने धामपुर क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा निवासी धमेंद्र के पुत्र दीपक को दबोच कर विशाल मर्डर का सारा राज उगलवा दिया। एसओ ने बताया कि विशाल का रिश्ता नूरपुर की एक युवती से हुआ था। 28 फरवरी को विशाल की शादी होनी थी। विशाल का जिस युवती से रिश्ता हुआ था । उसके साथ दीपक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक नही चाहता था कि उसकी प्रेमिका से विशाल की शादी हो। विशाल प्रेमिका को फोन करके भी शादी न करने का दबाव बना रहा था। दो फरवरी को दीपक व उसकी प्रेमिका के बीच शादी न करने पर बहस भी हुई थी।
एसओ के मुताबिक दीपक से प्रेम संबंधों के बारे में मंगेतर ने विशाल को बता दिया था। घटना के रोज विशाल को लेकर दीपक बात करता हुआ सदाफल रेलवे क्रासिंग से आगे केशोपुर नहर के किनारे ले गया। वहां विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी ओर विशाल की बाइक को वहां खडा करके भाग गया। मर्डर के बाद दीपक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
घटना के 17 घंटे बाद मोबाइल खेला तो दीपक की लोकेशन विशाल के मर्डर के क्षेत्र में मिली। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दीपक विशाल व प्रेमिका के मोबाइल खंगाले तो मर्डर के खुलासे की लाइन मिलती गई । पुलिस ने दीपक को दबोचकर मर्डर को खेाल दिया।