{"_id":"6117f8018ebc3ee0092041bc","slug":"preliminary-qualifying-examination-will-be-held-at-17-centers-in-the-district-bijnor-news-mrt5519022118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पीईटी परीक्षा 17 केन्द्र पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पीईटी परीक्षा 17 केन्द्र पर होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 17 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा होगी
बिजनौर। जिले के 17 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। परीक्षा में साढ़े छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। शासन ने परीक्षा केंद्रों को छात्रों की संख्या आवंटित कर दी है। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस परीक्षा में 6913 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी केंद्र जिला मुख्यालय पर हैं। प्रति परीक्षा केंद्र 300 से लेकर 850 अभ्यर्थी आवंटित हैं। परीक्षा 24 अगस्त को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पालियों में है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। दूसरी पाली शाम तीन बजे से पांच बजे तक है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। बताया कि स्वीकृत केंद्र में से 10 केंद्र पर टीजीटी व बीएड प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। सभी केंद्रों पर तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी हैं, बाकी सात केंद्रों की व्यवस्था देखी जा रही है।
एडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बताया गया कि डीएम उमाकांत मिश्र ने पीईटी परीक्षा को लेकर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली है। डीएम व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। डीएम की हिदायत पर एडीएम प्रशासन भगवत शरण पटेल ने सभी 17 केंद्र का निरीक्षण कर शासन के निर्देशानुसार बिंदुवार जानकारी ली है। डीआईओएस राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये है परीक्षा केंद्र व आवंटित अभ्यर्थी
सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर है। ये है एएन इंटरनेशनल स्कूल अभ्यर्थी संख्या 288, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज 336, बीआईसी 288, डीडीपीएस 552, जीजीआईसी 480, जीआईसी 384, केपीएस 408, कृष्णा कालेज 408, एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन 336, माडर्न एरा 408, एमडी इंटरनेशनल 408, माउंट लिट्रा जी स्कूल 360, आरबीडी 432, सेंट मेरी 528, वर्धमान कालेज 817, विवेक कालेज में 480 अभ्यर्थी हैं, कुल 6913 अभ्यर्थी हैं।