{"_id":"6116b1258ebc3ee05211b96b","slug":"prejudice-in-relieving-transferred-clerks-dhampur-news-mrt551769524","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरित हुए लिपिकों को रिलीव करने में पक्षपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरित हुए लिपिकों को रिलीव करने में पक्षपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानांतरित हुए लिपिकों को रिलीव करने में पक्षपात
धामपुर। शासन स्तर से पिछले दिनों अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में आठ बाबुओं के जिला बदायूं के लिए एक माह पहले स्थानांतरण हुए थे। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी इन बाबुओं को रिलीव करने में पक्षपात कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों ने अभी तक केवल चार को रिलीव किया है। बाकी चार को रिलीव नहीं किया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शासन स्तर से जिन बाबुओं का जिला बदायूं के लिए स्थानांरण हुआ है उनमें कृष्णावतार, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, हरेश कुमार, शिवकुमार व मुकेश कुमार शामिल है। पर इनमें से केवल चार लोगों को ही अधिकारी रिलीव कर रहे हैं। बाकी को रिलीव नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। यह मामला सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह तक भी पहुंच गया है।
इस मामले में मुख्य अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि जिन बाबुओं के स्थानांतरण हुए हैं। वे सभी रिलीव होंगे। किसी को नहीं रोका जाएगा। यदि कोई अधिकारी ऐसा कर रहा है तो वह नियम विरुद्ध है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।