फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A voice will be raised in the Mahapanchayat to increase the price of sugarcane to Rs 600 per quintal.

Bijnor News: गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल कराने को महापंचायत में उठेगी आवाज

Tue, 20 Oct 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A voice will be raised in the Mahapanchayat to increase the price of sugarcane to Rs 600 per quintal.
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से 21 अक्तूबर को नुमाइश मैदान में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। सोमवार को गन्ना समिति सभागार में पत्रकार वार्ता में भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि महापंचायत में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, बकाया भुगतान को प्रमुखता से उठाया जाएगा। हाईवे निर्माण में अधिग्रहीत होने वाली जमीन के सर्किल रेट, औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण और फसलों के मुआवजे से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान चौधरी वीरेंद्र सिंह, संदीप त्यागी मौजूद रहे। उधर गांव रामपुर ठकरा में हुई बैठक में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने किसानों और मजदूरों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में सैकड़ों पक्के घर आजादी के समय से बसे हैं, लेकिन बिजली के खंभे खड़े होने के बावजूद अब तक बिजली की लाइन नहीं खींची गई है।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह, शुभम चौधरी और रविशेखर तोमर मौजूद रहे। वहीं धामपुर में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने जिला उपाध्यक्ष कविराज, आलोक कुमार और पदम सिंह के साथ मिलक, धामपुर और दीत्त्नपुर गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से बिजनौर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed