{"_id":"57ffd9cc4f1c1b67522911c1","slug":"precarious-law-and-order-mukul","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था चरमराई : मुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था चरमराई : मुकुल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराने पर रोष व्यक्त किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों के साथ लूटपाट, चोरी, अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो सरकार व्यापारी हित की बात करेगी, उसी सरकार को व्यापारी सहयोग करेगा। प्रदेश महामंत्री ने संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ होने, व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री ने लोकेश गोयल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, संदीप तायल को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष सुधीर पर्सवाल ने संजीव अग्रवाल को नगर अध्यक्ष एवं संजय सैनी को जिला मंत्री मनोनीत किया।
जिला महामंत्री इं.अमित गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल को सक्रिय करने के लिए जल्द ही व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। लोकेश गोयल की अध्यक्षता व संदीप तायल के संचालन में हुई बैठक में राजकुमार गोयल, विनीत राजपूत, राजीव अग्रवाल, रूपेश मित्तल, पंकज शर्मा, आशीष बंसल, पंकज अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, वसीम अहमद, पीयूष तायल, सुनील राजपूत आदि उपस्थित रहे।