फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Praised the presentation of Taftish and the guide

तफ्तीश और दिग्दर्शक की प्रस्तुति को सराहा

Tue, 02 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Praised the presentation of Taftish and the guide
तफ्तीश और दिग्दर्शक की प्रस्तुति को सराहा
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव व सांस्कृतिक सेमिनार का समापन हो गया। कार्यक्रम के पांचवें दिन नाटक तफ्तीश और दिग्दर्शक का प्रदर्शन हुआ। जिसकी प्रस्तुति की सराहना की गई। शुभारंभ हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, रवि चौधरी ने नटराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दिव्यांगना कौशिक ने नट आराधना प्रस्तुत की।
महोत्सव में दिल्ली से आए कलाकार राजवीर, विनोद, पूजा, कविता, क्षितिज, नमन, अंजलि, राहुल, गौरव, शिखर, हैरी, अक्षय, आशीष, हिमांशु, अजय मिस्त्री, देवांग प्रताप, राहुल आदि ने नाटक तफ्तीश तथा दिग्दर्शक की शानदार प्रस्तुति दी। तफ्तीश के माध्यम से ऐसी न्याय व्यवस्था पर कटाक्ष किया गया जो बिना किसी जांच पड़ताल के आदमी के पहनावे, भाषा आदि से उसका अपराधी होना मानकर आरोप तय कर देती है। दूसरा नाटक दिग्दर्शक रंगकर्मी के जीवन पर आधारित रहा।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि रंगकर्म का अनुशासन व्यक्ति के परिवार पर किस प्रकार प्रभाव डालता है। एक नाट्य निर्देशक दुनिया के हर चरित्र को जीवंत बनाता है। समाज के लिए काम करता है। किंतु अपने परिवार को भूल जाता है। वह यह भी भूल जाता है कि मेरा मेरे अपने पुत्र-पत्नी के लिए भी कोई चरित्र है। नाटकों का प्रस्तुतीकरण देर रात तक दर्शकों को बंधने में सफल रहा। नाटक की उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था के लिए सुनील चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के आह्वान पर नाट्यदीप के सहयोग से नाटक ‘स्वच्छता मिशन-2021’ का नुक्कड़ प्रदर्शन नगर में कई महत्वपूूर्ण स्थानों पर किया गया। कलाकारों ने दर्शकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, स्वच्छता निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, चेतन स्वरूप, सभासद पुरुषोत्तम अग्रवाल, राहुल धनौरिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. आदित्य अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सुमन सिंह, पवन चौहान, डॉ. सरिता चौहान, संजीव कुमार, राजवीर सिंह माथुर, आर्यकांत, रजत वर्मा, कृष्णपाल सिंह, आशु रवि, अनिल शर्मा, उदयराज सिंह, कैलाश कुमार, तेजेंद्र मौर्य, पुनीत शर्मा, राकेश चौधरी, सौरभ चौहान, गौरव पोसवाल, मोहम्मद सुहेल, उमाशंकर कौशिक एड., दिनेश चंद्र ‘नवीन’ आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed