फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pradhans were welcomed in the village

Bijnor News: सम्मानित हुए प्रधानों का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 03 Jun 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pradhans were welcomed in the village
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित चांदपुर के गांव केलनपुर व सैंदवार के प्रधान।
- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए चयनित केलनपुर प्रधान राजीव तोमर व सैंदवार से राहुल चौहान हुए सम्मानित
विज्ञापन

फोटो-
चांदपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में चयनित पांच ग्राम पंचायतों में से विकास खंड जलीलपुर के ग्राम पंचायत केलनपुर व सैंदवार के प्रधानों को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधानों के गांव पहुंचने पर गांववासियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया है।
ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों के लिए शासन ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत जिले 2022-23 में पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयनित किया था।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत केलनपुर से राजीव तोमर व सैंदवार से राहुल चौहान को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। गांव में विकास कार्य कराने के लिए राजीव तोमर को छह लाख व राहुल चौहान को दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए हैं। गांव पहुंचने पर प्रधानों का ग्राम वासियों द्वारा फूलमाला पहनाकर व ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित चांदपुर के गांव केलनपुर व सैंदवार के प्रधान।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित चांदपुर के गांव केलनपुर व सैंदवार के प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed