{"_id":"67718108a8509590f50f1454","slug":"pradhan-made-toilet-pits-in-the-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139452-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रधान ने सड़क में बना दिए शौचालय के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रधान ने सड़क में बना दिए शौचालय के गड्ढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्राम प्रधान ने अपने घर के शौचालयों का टैंक गांव की सड़क में बना दिया। रास्ता बाधित होने पर आस पास के लोगों ने शिकायत की। मगर, शिकायत फाइलों में दबकर रह गई है। उधर, शौचालय के टैंक खुले पड़े हैं, जिससे उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोपालपुर के गांव औरंगजेबपुर फाजिल उर्फ इस्सेपुर के रहने वाले बिजेंद्र और योगेंद्र ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनके घर की ओर जाने वाले रास्ते पर ग्राम प्रधान ने अपने शौचालयों के टैंक बना दिए हैं। सीसी रोड तोड़कर ये गड्ढे बनाए गए हैं।
टैंक सड़क से ऊंचे उठाकर बनाए गए हैं, जिससे उनकी ट्रैक्टर ट्राली भी नहीं निकल पाएगी। ग्राम प्रधान की रसूख के चलते शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।