{"_id":"63e3b33197fe3ba3f106ab89","slug":"pradhan-filed-a-report-in-closing-the-destitute-animals-in-the-school-bijnor-news-c-14-1-108895-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़: निराश्रित पशुओं को स्कूल में बंद करने पर प्रधान ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़: निराश्रित पशुओं को स्कूल में बंद करने पर प्रधान ने कराई रिपोर्ट
Wed, 08 Feb 2023 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। संविलयन विद्यालय जामनवाला के परिसर में कुछ लोगो के निराश्रित पशुओं को भरकर स्कूल के गेट को बंद करने के मामले में ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जामनवाला संविलयन विद्यालय में करीब 100 निराश्रित गाय, बछड़े, बछिया व सांड को बंद कर दिया इससे स्कूल की मूलभूत सुविधाओं को क्षति पहुंची है। कुछ टैग लगे पशुओं के मालिक की पहचान भिक्कावाला निवासी भगवान सिंह, चोहड़वाला निवासी सोबिर है। शेष पशुओं के टैग नहीं पाए गए। ग्राम प्रधान की ओर से इन लोगों के विरुद्ध तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार दो तीन दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों ने निराश्रित पशुओं को पकड़कर संविलयन विद्यालय में पकड़कर बंद कर दिया था। स्कूल आने वाले बच्चे परेशान रहे थे। जिस पर ग्राम प्रधान गितेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव की मदद से टैग लगे पशुओं के स्वामियों की आधार के अनुसार पहचान कराई। इस संबंध में एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह नायब तहसीलदार व हल्का लेखपाल तथा पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे थे और मामले की जानकारी ली। वहीं उन्होंने गांव में ग्राम समाज की कब्जा की गई। करीब 12 बीघा भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जा मुक्त कराकर पंचायत सचिव की निगरानी में सौंप दी है। वहीं भूमि में खड़ी फसल को कटवाकर गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए।