फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prabhatferi with Shabad-Kirtan

शबद-कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी

Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi with Shabad-Kirtan
धामपुर में निकाली गई प्रभातफेरी में मौजूद सिख समुदाय के लोग। - फोटो : DHAMPUR
शबद-कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से रविवार को दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शबद-कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में युवक हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी का कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ।
पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दीवान हाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने जयकारों के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को अपने सिर पर धारण किया। फूलों से सुसज्जित विशेष वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शोभायमान किया गया। वाहन पर सरदार जोगेंद्र सिंह सिडाना, भूपेंद्र सिंह कालड़ा, हरप्रीत सिंह कालरा प्रसाद का वितरण करते हुए चल रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पंज प्यारों की अगुवाई में निकली प्रभातफेरी संगत समूह के उत्साह के चलते नगर कीर्तन में बदल गई। पंज प्यारों के स्वरूप में सरदार गुरमीत सिंह खालसा, ऋषिपाल सिंह खालसा, हीरा सिंह खालसा, जसवंत सिंह खालसा, अजायब सिंह खालसा निर्धारित वेशभूषा में वाहन के आगे चल रहे थे। स्त्री सत्संग सभा, सुखमनी सेवा सोसायटी, माता सुंदरी दल आदि से संबंधित गुरु घर की सेविकाएं झाड़ू लेकर मार्ग को साफ करते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन

साहिबजादा बाबा अजीत सिंह दल के जत्थेदार सरदार जसविंदर सिंह सिडाना के निर्देशन में बच्चों ने गतका प्रदर्शन कर अचंभित कर दिया। प्रभातफेरी में गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह तथा गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह सिडाना, अमरजीत सिंह सिडाना, त्रिलोचन सिंह चावला, एसपी सलूजा व सतपाल सिंह चावला, सरदार अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह सलूजा, कुलदीप सिंह मोंगा, जसप्रीत सिंह रॉकी, मनजीत सिंह हुड्डा, गुरदीप सिंह चावला रोमी, प्रीतम सिंह चावला, राजेंद्र सिंह चावला, मनजीत सिंह सलूजा साधक, महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, मनप्रीत सिंह बॉबी, जसप्रीत सिंह, बाबू वेदप्रकाश जुनेजा टोनी, रहे। समापन पर संगत ने निशान साहिब जी की परिक्रमा कर चौपाई साहिब जी का सामूहिक पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रभातफेरी का इन्होंने किया स्वागत
धामपुर। रविवार को निकली प्रभातफेरी का गुरुघर के सेवक सरदार मनमोहन सिंह मोंगा, तरनदीप सिंह मोंगा, डा.हरिकांत सुमन, वीरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पूर्व सभासद पूनम चौहान, संयुक्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कश्यप, हरपाल सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, शरणागत सिंह खालसा, गुरप्रीत सिंह मोंगा, मनप्रीत सिंह खालसा, भगत सिंह चौक पर नगर पालिका परिषद धामपुर के चेयरमैन राजू गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी योजना गुप्ता, व्यापारी नेता वीरेंद्र रस्तोगी, योगेश रस्तोगी, रवि कुमार रस्तोगी, सुगम जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच की ओर से जावेद रहमान शम्सी, बड़ी मंडी में नरेश सैनी कारीगर, उदित जैन, पूर्व चेयरमैन महमूद हसन कस्सार ने स्वागत किया।

प्रभातफेरी में करतब दिखाते सिख समुदाय के युवा।

प्रभातफेरी में करतब दिखाते सिख समुदाय के युवा। - फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed