फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   power production increase

प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ने से मिली राहत

Fri, 03 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 03 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के प्रयास से गंभीर बिजली संकट से प्रदेश की जनता को निजात मिली है। ऊर्जा राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री बिजनौर शैलेंद्र यादव ने यह बात कही।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव महमूद कुरैशी, सपा प्रत्याशी अबरार आलम के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव का नजीबाबाद निरीक्षण भवन में स्वागत किया गया। मीडिया से भेंट में ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की सपा सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसमें बहुमुखी विकास के साथ प्रदेश के बिजली संकट दूर करने के लिए काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया बिजली उत्पादन और खपत के बीच अंतर कम होने से बिजली संकट दूर हुुआ है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को 14 घंटे, शहरी क्षेत्रों को 16 से 20 घंटे तथा प्रदेश के धार्मिक स्थलों सहित महानगरों को 24 घंटे तक बिजली मुहैया कराने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार में सड़क विकास, सिंचाई प्रबंधन, चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश की जनता की उम्मीदों से कई गुना अधिक काम किया है। उन्होंने दावा किया कि 2017 में पुन:सपा बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी।


ऊर्जा मंत्री का सपा विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अंसारी, सपा नेता मो. अली, ग्राम प्रधान निर्मल सिंह काला, इरफान अंसारी, कुलवीर सिंह ने ऊर्जा राज्यमंत्री का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed