फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power failure at medical college, MP's hand X-rayed using generator

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में गुल हुई बिजली, जनरेटर चलाकर किया सांसद के हाथ का एक्सरे

Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Power failure at medical college, MP's hand X-rayed using generator
बिजनौर। नगीना सांसद चंद्रशेखर हाथ में दर्द की समस्या लेकर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सीएमएस के परामर्श पर एक्सरे कराने पहुंचे तो उस समय अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत जनरेटर चलाकर सांसद के हाथ का एक्सरे किया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार डाबरे ने सांसद के हाथ के दर्द को देखते हुए उन्हें जरूरी दवाइयां दीं। इसके बाद सांसद चंद्रशेखर ने अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष व अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठा। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 141 पद स्वीकृत हैं। इसके बावजूद पद खाली चल रहे हैं। वहीं, वार्ड में भर्ती गर्म राख में झुलसे मोहल्ला चाहशीरी निवासी अरशद का भी हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ठ से बात कर स्टाफ की कमी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed