फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   power cut problem continue

बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Sat, 04 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
power cut problem continue
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/नहटौर/गंजदारानगर। जिले में अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण हाहाकार मच गया है। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन चलाकर प्रदर्शनकारियों ने बिजली मांगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने के लिए विवश होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बिजनौर में नहटौर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मुन्ना लाल प्रेमी ने राज्यमंत्री शैलेंद्र सिंह यादव से मिलकर क्षेत्र की बिजली समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने नहटौर व हल्दौर को 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। 
विज्ञापन


नहटौर में एक सप्ताह से सात गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने भाकियू के नेतृत्व में खंडसाल विद्युत उपकेंद्र के सामने नहटौर नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई। मौके पर पहुंचे जेई की ओर से जल्द आपूर्ति बहाली का आश्वासन देने के बाद पांच घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडसाल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े  गांव दामनगर, जलालपुर, चौहड़पुर, खजूराजट, सदरूददीनगर, नंगली में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में लाईनें टूट गईं। लेकिन इन्हें सही न करने से बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने भाकियू के साथ मिलकर खंडसाल विद्युत उपकेंद्र के सामने नहटौर नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। गर्मी में पांच घंटे तक मार्ग पर जाम रहा।

ग्रामीणों अपनी मांगों पर डटे रहे। मौके पर पहुंचे निगम के जेई हरीश कुमार ने शीघ्र ही लाईनें ठीक कराने का आश्वासन दिया। जाम खोला गया। जाम लगाकर हंगामा करने वालों में भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, सुशील कुमार, यशपाल सिंह, कामेंद्र सिंह, प्रवीण आदि ने भाग लिया। गंजदारानगर में विदुरकुटी बिजलीघर से क्षेत्र के गांव गंज, दारानगर, निजामतपुरा, पुरहा, शाहपुर, लक्खीवाला, चंदनपुरा, जहानाबाद, लालवाला, गांवड़ी, फरीदपुर भोगन सहित दर्जन भर गांव जुड़े हैं। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण पेयजल संकट पैदा हो गया है।


राकेश, अभयपाल सिंह, सत्यपाल शर्मा, शाहिद,  राहुल आदि का आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात जेई पर कार्य के प्रति लापरवाही करने का आरोप लगाया है। रेहड़ में उपभोक्ताओं में अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर आक्रोश पनप रहा है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि क्षेत्र में छह-सात घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। लो-वोल्टेज से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट गहरा रहा है। आपूर्ति का सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  विनय, सुनील, रामनारायण, राकेश, अर्जुन, राजपाल, अजय, सतीश, अरविंद, वीरेंद्र, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed