{"_id":"686979a87ad978e0da06e84b","slug":"potholes-on-the-kanwar-route-will-make-the-journey-of-shiva-devotees-difficult-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-153900-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ मार्ग के गड्ढे बनाएंगे शिवभक्तों की राह को कष्टकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ मार्ग के गड्ढे बनाएंगे शिवभक्तों की राह को कष्टकारी
Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगीना में रामलीला बाग तिराहे कांवड़ मार्ग पर सड़क में हुए गहरे गड्ढे। संवाद
नगीना। सावन मास की कांवड़ यात्रा इस बार 11 जुलाई से विधिवत तौर पर चालू हो रही है। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगीना से होकर हजारों की संख्या में भोले के भक्त कांवड़ लेकर निकलते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ कांवड़ मार्ग का पहाड़ी दरवाजा से धामपुर मार्ग तक पैदल निरीक्षण किया तो बिश्नोई सराय में शाहजटा चौक से रामलीला तिराहा तक कई जगह सड़कों पर गहरे गड्ढे मिले। उन्होंने ठेकेदार से वार्ता कर सड़क को अविलंब ठीक करने की बात कही। सीओ ने थाना अध्यक्ष को पूरे कांवड़ मार्ग को दुरुस्त रखने तथा कम आबादी वाले इलाके में खास तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र शाश्वत का कहना है कि सड़क को ठीक करने के लिए काम लगा दिया है। एक-दो दिन के भीतर सड़क को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र शाश्वत का कहना है कि सड़क को ठीक करने के लिए काम लगा दिया है। एक-दो दिन के भीतर सड़क को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन