{"_id":"649b29ca9c35456107054f4e","slug":"pothole-filling-work-started-on-chandpur-paijania-road-bijnor-news-c-27-1-bij1002-5904-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: चांदपुर पैजनिया मार्ग पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: चांदपुर पैजनिया मार्ग पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम
Tue, 27 Jun 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
- अधिशासी अभियंता ने मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए चांदपुर पैजनिया मार्ग में गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। चांदपुर पैजनिया मार्ग का चौड़ीकरण होना है लेकिन कांवड़ यात्रा जुलाई में शुरू होनी है। ऐसे में चौड़ीकरण से पहले गड्ढे भरे जा रहे हैं।
हरिद्वार से कांवड़ में जल भरकर शिवभक्त चांदपुर पैजनिया मार्ग से चांदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाते हैं। चांदपुर पैजनिया मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में कांवड़ियों को कांवड़ लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। प्रशासन ने चांदपुर पैजनिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू भी हो चुका है। लेकिन काम लंबा होने व कांवड़ यात्रा शुरू होने में समय कम होने के कारण मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के जेई जसवीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा मार्ग के गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके राव ने मंगलवार को पैजनिया चांदपुर मार्ग पर गड्ढे भरने के कार्य का निरीक्षण और चांदपुर में कराल रोड फाटक के पास रोड का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने जेई व अवर अभियंता को सड़क के गड्ढे प्राथमिकता के साथ शीघ्र भरने व कराल रोड फाटक के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर इंटरलॉकिंग करने के निर्देश दिए। जिससे कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।