{"_id":"58ee77614f1c1b9f36cf7da9","slug":"potato-purchase-center-to-be-opened-in-prithapurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीपुर में खुलेगा आलू क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीपुर में खुलेगा आलू क्रय केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मुख्यमंत्री की घोषणा के अगले दिन ही जिले में आलू की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के पास पृथ्वीपुर को आलू क्रय केंद्र खोलने के लिए चिन्हित किया गया है।
जिले में किसान करीब 27 हजार हेक्टेअर जमीन में आलू बोते हैं। इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है। इस कारण बाजार में आलू के दाम पिछले सालों से आधे ही रह गए है। पिछले साल आढ़त पर करीब 900 रुपये प्रति कुंतल के मुकाबले इस बार केवल 450 रुपये का भाव है।
जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक के अनुसार, क्रय केंद्र पर 487 रुपये प्रति कुंतल की दर से आलू खरीदा जाएगा। किसान कितना भी आलू ला सकते हैं। फसल का मूल्य किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा।