फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Posters of criminal Aditya Rana were pasted in many places in Bijnor district

Bijnor: ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा के पोस्टर हुए चस्पा, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था कुख्यात

Sat, 29 Oct 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Oct 2022 07:54 PM IST
सार

Bijnor : बिजनौर जनपद में ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। कुख्यात आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।

विज्ञापन
Posters of criminal Aditya Rana were pasted in many places in Bijnor district
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में कुख्यात आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने पोस्टर का सहारा लिया है। आदित्य की सूचना देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उसका नाम, पता भी गुप्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि 23 अगस्त को पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात आदित्य राणा अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि आदित्य की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों टीम के साथ एसटीएफ भी लगी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद आदित्य पुलिस से काफी दूर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 400 लोगों के धर्मांतरण का मामला: तीन महिलाओं को भेजा जेल, थाने में जमकर हंगामा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार की शाम को सभी सार्वजनिक स्थानों, बस, रिक्शा, ट्रेनों आदि पर आदित्य की सूचना देने वाले को ढाई लाख का इनाम देने के लिए पोस्टर चस्पा कराए हैं। 

यह भी पढ़ें: अजूबाः गाय ने दिया ऐसे बछड़े को जन्म, दो मुंह-चार आंख और तीन कान देख हैरत में लोग, खास हैं तस्वीरें

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि पुलिस आदित्य की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसके रिश्तेदारों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed