{"_id":"619d2acc498d1231ef3b8dc6","slug":"poster-and-slogan-given-the-message-of-following-traffic-rules-bijnor-news-mrt566067523","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर और स्लोगन से यातायात नियम पालन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर और स्लोगन से यातायात नियम पालन का दिया संदेश
विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बनाए गए पो
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर और स्लोगन से यातायात नियम पालन का दिया संदेश
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा विषय पर स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।
स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महामाया राजकीय कॉलेज शेरकोट, आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर, आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर, कृष्णा कॉलेज आदि के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ.दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि परिणाम 30 नवंबर को घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि विश्व में प्रतिदिन लगभग तीन हजार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं। प्राचार्या डॉ.सीमा शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डॉ.विशाल दुबे ने कहा कि सावधानी से हादसों को टाला जा सकता है। इस दौरान डॉ.शालिनी शर्मा, डॉ.एमए खान, कंचन आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, महामाया राजकीय कॉलेज शेरकोट के प्राचार्य डॉ.विशाल दुबे, कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ.परवेज अहमद खां, कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस प्राचार्या डॉ.सीमा शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।