{"_id":"5f67932e8ebc3eded42d6511","slug":"postal-order-ends-in-head-post-office-consumer-upset-bijnor-news-mrt5022893137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर में पोस्टल ऑर्डर खत्म, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर में पोस्टल ऑर्डर खत्म, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर में पोस्टल ऑर्डर खत्म, उपभोक्ता परेशान
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर में लगभग एक सप्ताह से पोस्टल ऑर्डर नहीं है। दस, 20 और 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। मुख्य रूप से आरटीआई आवेदकों, युवाओं को नौकरी के लिए जरूरी शुल्क अदा करने समेत अन्य आवश्यकताओं के लिए इंडियन पोस्टल ऑर्डर जरूरी होता है।
जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर सहित अन्य डाकघरों में दस रुपये के इंडियन पोस्टल ऑर्डर खत्म हो चुके हैं। दस, 20 और 50 रुपये का पोस्टल ऑर्डर देने से डाक कार्यालय ने हाथ खड़े कर दिए हैं। यह किल्लत लगभग एक सप्ताह से चल रही है। इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। आईपीओ न होने के चलते आरटीआई आवेदक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को गंभीर समस्या झेलनी पड़ रही है। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दस, 20 और 50 रुपये मूल्य के पोस्टल ऑर्डर की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से मिलते ही इंडियन पोस्टल ऑर्डर प्रधान डाकघर सहित जिले के अन्य डाकघरों में भेज दिए जाएंगे।