फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Postal Department will celebrate Mahalog in day on May 8

डाक विभाग आठ मई को मनाएगा महा लॉग इन डे

Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Postal Department will celebrate Mahalog in day on May 8
डाक विभाग आठ मई को मनाएगा महालॉग इन डे
विज्ञापन

बिजनौर। बैंकों से पैसे निकालने को लंबी लाइन में लगने से बचाने के लिए डाक विभाग की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश के 76 मंडलों में आठ जून को महा लॉग इन डे मनाया जाएगा। अफसरों की मानें तो आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस के माध्यम से बैंक अथवा डाकघर के उपभोक्ता को घर बैठे ही अधिकतम दस हजार रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान बैंकों तक न जा पाने और बैंकों में लगी भीड़ को देखते हुए लोगों को उनके घरों पर आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस के अंतर्गत आठ जून को उत्तर प्रदेश के 76 डाक मंडलों में एक साथ महालॉग इन डे मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बैंक और डाकघरों के खाताधारकों को दस हजार रुपये तक की धनराशि घरों तक ही पहुंचाई जाएगी। बशर्ते उपभोक्ता का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मंडल के 258 शाखा डाकघरों के सभी शाखा डाकपालों और लगभग 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोस्टमैन घर घर जाकर बैंक और डाकघरों के खाताधारकों को उनके खाते से दस हजार रुपये तक की धनराशि निकालकर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी डाकघर में फोन से या फिर स्वयं संपर्क करना होगा। इसके बाद संबंधित डाकघर का डाकिया खाताधारक के पते पर पहुंचेगा और अधिकतम दस हजार रुपये तक का भुगतान कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed