{"_id":"5e5019598ebc3ef3be4d20b7","slug":"postal-conglomerate-brought-in-support-of-caa-and-nrc-bijnor-news-mrt4701662118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए और एनआरसी के समर्थन में लाए डाक कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए और एनआरसी के समर्थन में लाए डाक कांवड़
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए। जलाभिषेक करके एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) और जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों का कानून भी जल्दी लागू होने की प्रार्थना की।
संगठन के अध्यक्ष विनीत शर्मा, विकास वशिष्ठ, शिवम, योगी, तरुण, अक्षय, मधुर, हिमांशु, सचिन, अमित, रोबिन, आकाश, राजेंद्र आदि हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए। नई बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार रात एक बजे जलाभिषेक किया। विनीत शर्मा ने बताया कि सीएए कानून से उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ना झेलते हैं और भारत में आने पर नागरिकता मिलने के इंतजार में थे। एनआरसी और दो बच्चों का कानून भी समय की मांग है। एनआरसी लागू होने से देश में रहने वाले घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। उधर, शक्तिनगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बारिश के बाद भी आस्था अडिग रही। राजपाल सिंह, अमरीश राठी, सुधा राठी, बिजेंद्र राठी, बीना राठी, सात्विक भटनागर, अभिषेक शुक्ला, सोरन सिंह परिहार ने जलाभिषेक करने वालों को तिलक लगाकर प्रसाद दिया।