फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Posing as a constable, he blackmailed her and demanded Rs 50,000.

Bijnor News: खुद को सिपाही बताकर किया ब्लैकमेल, मांगे 50 हजार रुपये

Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Posing as a constable, he blackmailed her and demanded Rs 50,000.
धामपुर। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडला निवासी पीयूष कुमार ने खुद को धामपुर कोतवाली का सिपाही बताकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में राहुल जोशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीयूष ने बताया कि वह धामपुर के एक कॉलेज में अपनी रिश्तेदार को पेपर दिलवाने के लिए लेकर आया था। इस दौरान वह अंबा होटल में रुका था। पेपर देने के बाद उसकी रिश्तेदार भी होटल में आ गई। अधिक गर्मी होने के कारण दोनों होटल के रूम में रुके। होटल मैनेजर ने दोनों के आधार कार्ड लेने के बाद ही कमरा दिया। कुछ समय आराम करने के बाद दोनों वहां से चले गए। उनके जाने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और उसने अपना नाम राहुल जोशी बताते हुए खुद को धामपुर कोतवाली में तैनात सिपाही बताकर 50 हजार रुपये मांगे। बताया कि उसने एक हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने पूरी रकम की मांग करते हुए कहा कि होटल में रुकने के दौरान उसके और किशोरी के फोटो कैमरे में कैद हैं। मांग पूरी नहीं की तो वह फोटो वायरल कर देगा। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed