{"_id":"60bd15168ebc3e3fe62f4b21","slug":"portal-opened-at-ten-o-clock-slots-were-booked-in-a-hurry-bijnor-news-mrt541583927","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बजे खुला पोर्टल तो धड़ाधड़ बुक हुए स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस बजे खुला पोर्टल तो धड़ाधड़ बुक हुए स्लॉट
विज्ञापन

बिजनौर। वैक्सीनेशन को लेकर 18 प्लस उम्र के युवा उत्साह में नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार की सुबह दस बजे जैसे ही स्लॉट की बुकिंग शुरू हुई, कुछ समय के लिए ओटीपी में परेशानी आने लगी। पहले एक घंटे में ही तीन दिन के स्लॉट बुक हो गए, वहीं दोपहर तक शनिवार तक के सभी स्लॉट बुक हो गए। हालांकि अब अगले स्लॉट की बुकिंग अगले सप्ताह ही होने की बात कही जा रही है।
एक जून से जिले में 18 प्लस उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन पांच जून तक के स्लॉट बुक हो गए थे। रविवार को फिर से स्लॉट बुकिंग खुली तो शुरूआती एक घंटे में तो एप भी धीमा नजर आ रहा था और ओटीपी पहुंचने को लेकर कुछ लोगों ने परेशानी बताई। देखते ही देखते शुरूआती एक घंटे में दो दिन के स्लॉट बुक हो गए और दोपहर होते-होते शनिवार तक सभी स्लॉट की बुकिंग हो चुकी थी। कोविन एप पर शाम के समय कोई स्लॉट खाली नहीं दिख रहा था।
कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ा बिजनौर
- 11 नए केस, मात्र 179 सक्रिय केस बचे
बिजनौर। बिजनौर अब कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ चला है। जहां नए केस मिलने की गति धीमी पड़ रही है, उधर सक्रिय केस की संख्या लगातार घट रही है। रविवार की बात करें तो जिले में 11 नए कोरोना के केस सामने आए। वहीं सक्रिय केसों की संख्या मात्र 179 रह गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 4406 लोगों जांच रिपोर्ट आई। 4395 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 646 हो गई है। इनमें से अब तक 14 हजार 366 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। नए मरीजों में गांव शाहबाजपुर, ग्राम कठेर, गांव मोहम्मदाबाद, नजीबाबाद तहसील के गांव मुख्तियारपुर, गांव रामपुर बिश्ना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर का स्वास्थ्य कर्मी, चांदपुर के मोहल्ला साहुवान, बिजनौर के मोहल्ला चहशीरी बी 21, सिविल लाइन-2, गांव उमरपुर मीरा से एक- एक शामिल है।