फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Population increased, scope also increased, but new master plan was not made

आबादी बढ़ी, दायरा भी बढ़ा, पर नहीं बना नया मास्टर प्लान

Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Population increased, scope also increased, but new master plan was not made
आबादी बढ़ी, दायरा भी बढ़ा, पर नहीं बना नया मास्टर प्लान
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो साल दर साल शहर बदल रहे हैं, बिजनौर शहर का भी ऐसा ही हाल है। बीते बीस सालों में जिला मुख्यालय की सूरत ही बदल गई है। आबादी बढ़ी है और 13 गांव शामिल होने से शहर का दायरा बढ़कर 11.70 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसके बावजूद बिजनौर शहर के लिए अभी तक नया मास्टर प्लान तक नहीं बना है। ऐसे में बिजनौर में अनियोजित विकास को बढ़ावा मिल रहा है। प्रयास कई बार हुए, लेकिन दस साल से पुराना मास्टर प्लान ही चल रहा है।
नव्वे के दशक में बिजनौर शहर का क्षेत्रफल 3.65 वर्ग किलोमीटर हुआ करता था। साल 2020 तक भी नगर पालिका बिजनौर की सीमा भी यही बनी रही। हालांकि नवंबर 2020 में पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी मिल गई, जिसके बाद चक्कर रोड तक पालिका की सीमाएं तय हो गईं। 7.65 वर्ग किलोमीटर एरिया और पालिका की सीमा में आ गया। अब शहर का क्षेत्रफल 11.70 वर्ग किलोमीटर हो चुका है। बता दें कि शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सबसे पहले साल 1984 में सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। बसपा शासनकाल के दौरान साल 2007 में फिर से प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद सपा सरकार और भाजपा सरकार में भी यह कवायद चलती रही। आखिरकार नवंबर 2020 में पालिका की सीमा के विस्तार को मंजूरी मिल गई। 2001 की जनगणना के अनुसार पालिका की पुरानी आबादी 93392 दर्ज की गई थी। हालांकि कोरोना के चलते अबकी बार जनगणना नहीं हो सकी। फिर भी एक सर्वे के अनुसार साल 2019 में बिजनौर पालिका क्षेत्र की आबादी 117000 हो चुकी थी। अब 13 गांव और शामिल होने से पालिका की एक लाख अस्सी हजार के करीब हो चुकी है। मतदाता एक लाख पंद्रह हजार हो गए हैं जबकि गांव की आबादी शामिल होने से पहले तक 75 हजार थे। ऐसे में शहर के लिए वर्ष 2000-01 में बिजनौर शहर का मास्टर प्लान बना, जो दस साल के लिए ही था। नया मास्टर प्लान 2010 के बाद बनना था। लगातार बढ़ते शहर में पुराने मास्टर प्लान से ही काम चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर कई बार हुआ, लेकिन यह धरातल पर नहीं उतर सका है। वर्तमान की बात करें तो विनियमित क्षेत्र विभाग के अफसर नए मास्टर प्लान को शहर का सर्वे करने के लिए एजेंसी की तलाश करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये गांव हुए हैं शामिल
फतेहपुर नौआबाद, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, मुकरपुरप खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी को पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है।

बिजनौर नगरपालिका।

बिजनौर नगरपालिका।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed