फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Population growth affects the economy

जनसंख्या वृद्धि से अर्थव्यवस्था पर पड़ता है दुष्प्रभाव

Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Population growth affects the economy
जनसंख्या वृद्धि से अर्थव्यवस्था पर पड़ता है दुष्प्रभाव
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में विश्व में निरंतर बढ़ती जनसंख्या से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से विकासशील राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, खाद्यान्न और सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
साहू जैन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मित्तल ने 35वें विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से हमारे विकासशील राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, खाद्यान्न और सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जनसंख्या बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और स्पर्धाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन

भूगोल विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह ने कहा कि देश में जनसंख्या वृद्धि की समस्या विकराल रूप ले रही है। आंकड़ों की बात कहें तो बिजनौर जिले में ही वर्ष 2011 की 36 लाख की आबादी बढ़कर वर्ष 2021 में 46 लाख हो गई है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. बलराम ने कहा कि देश की आबादी बढ़ने से खाद्यान्न व्यवस्था असंतुलित हो जाती है। अगर परिवार छोटा रहेगा तो संसाधन पर्याप्त रहेंगे। कहा कि जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। संगोष्ठी में डा. गौतम बनर्जी, डा. पीपी विश्वकर्मा, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. पवन, डा. प्रवीण कुमार, डा. देवेंद्र आर्य, डा. रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed