फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pontoon bridge will be built on Ganga again

बिजनौर: फिर से गंगा पर तैयार किया जाएगा पीपे का पुल

Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge will be built on Ganga again
मंडावर के गांव डेवलगढ़ के पास खुला पड़ा पीपे के पुल का समान। - फोटो : BIJNOR

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसानों को राहत देने के लिए गंगा पर बनाया गया पीपे के पुल पर फिर से आवागमन शुरू कराया जाएगा। बरसात में बाढ़ की आशंका को देखते हुए पीपे के पुल को खोल लिया जाता है। अब 15 अक्तूबर से पीपे के पुल को फिर से बांधना शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


खादर क्षेत्र में गंगा किनारे दो दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। गंगा के लगातार आबादी की ओर कटान करने की वजह से इन किसानों की जमीन गंगा की धारा के दूसरी ओर पहुंच गए हैं। इन किसानों को खेतों में जाने के लिए गंगा की उफनती हुई लहरों को पार करना पड़ता है। किसान दो साल पहले तक जोड़े वाली नाव से खेतों से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर आते थे। किसान इस दौरान हादसों का भी शिकार हो जाते थे।
विज्ञापन


किसानों के आंदोलन के बाद सरकार ने गंगा पर गांव डैबलगढ़ के सामने करोड़ों रुपयों की लागत से पीपे का पुल पिछले साल बनवाया था। इस पुल के बनने से किसानों को बहुत फायदा हुआ। किसान अब नाव आदि के बजाय इस पुल से ही आते जाते हैं। पिछले साल पीपे का पुल बनने के बाद से अब तक कोई हादसा नहीं हुआ है। पीपे के पुल को बाढ़ से नुकसान होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में बरसात का समय 15 जून से 15 अक्तूबर तक माना जाता है। अब बरसात का समय निकल चुका है और गंगा का जलस्तर भी सामान्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग अब जल्दी ही पुल को फिर से बांधने की तैयारी कर रहा है। 15 अक्तूबर के आसपास पुल को फिर से बांधने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है। इसी महीने के आखिरी सप्ताह में चीनी मिल गन्ने की पेराई शुरू कर सकती हैं। पुल की मरम्मत आदि काम समय से होने पर किसानों को बहुत राहत मिलेगी।

जल्दी शुरू होगा पुल
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील सागर के अनुसार पीपे के पुल को जल्दी ही शुरू कराया जाएगा। बरसात में पीपे के पुल को हटाना ही पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed