फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polling parties sent to booths amid rain

Bijnor News: बिजनौर - बारिश के बीच बूथों के लिए रवाना की गई पोलिंग पार्टियां

Thu, 04 May 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polling parties sent to booths amid rain
- प्रत्येक तहसील से रवाना की पोलिंग पार्टियां, शाम ढलने तक बूथों पर पहुंची
विज्ञापन

- जिले में 18 निकायों में 927 बूथों पर आज होगा मतदान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरसात के चलते मौसम सर्द रहा लेकिन, निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन में गर्मजोशी दिखाई दी। बूंदाबांदी के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। शाम ढलने तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। जिन्होंने मतदान को लेकर की जाने वाली तैयारियों को देर शाम तक पूरा कर लिया।

बुधवार को बिजनौर शहर में आरजेपी इंटर काॅलेज से सदर तहसील क्षेत्र के निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने आरजेपी इंटर काॅलेज पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। जिले के 18 निकायों में 927 बूथों पर मतदान होना है। जिसके लिए जिलेभर की पांच तहसीलों से 927 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। 93 पोलिंग पार्टियों को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन



यहां से रवाना हुई पोलिंग पार्टी

तहसील स्थल पोलिंग पार्टी
बिजनौर आरजेपी इंटर कॉलेज 211
नजीबाबाद कासमिया इंटर कॉलेज 195
धामपुर केएम इंटर कॉलेज 288
नगीना हिन्दू इंटर कॉलेज 106
चांदपुर गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय 127
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed