फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Politics also heats up the block chiefs in Bijnor

ब्लॉक प्रमुखों को लेकर भी सियासत गरमाई

Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Politics also heats up the block chiefs in Bijnor
ब्लॉक प्रमुखों को लेकर भी सियासत गरमाई
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ब्लॉक प्रमुखों के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। कई ने अपने नाम भाजपा को भेजे हैं। विपक्ष में भी दावेदार सक्रिय हो रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर जिले की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा व सपा ने अपने प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी व आयुष चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए हामी भरी है। जिला स्तर से दोनों के नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। हाईकमान स्तर से ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की घोषणा होनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। जिले में 11 ब्लॉक हैं। सभी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुखों की भी राजनीति गरमाई हुई है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा इस मंथन में है कि किस महिला बीडीसी सदस्य को चुनाव लड़ाया जाए।
विज्ञापन

कोतवालीदेहात ब्लॉक में कुंवर गौरव व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत, पंकज अग्रवाल, नजीबाबाद ब्लॉक में विक्रम खोबे, अवधेश कुमार, नूरपुर ब्लॉक में विनीता चौहान, आकांक्षा चौहान, आशा चौहान, अफजलगढ़ ब्लॉक में मनोज कुमार, बबली, आशीष व विजय भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं। बाकी ब्लॉकों में भी इसी तरह खींचतान चल रही है और कई कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा ने अभी किसी भी दावेदार पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा भी सभी ब्लॉक में मंथन करने में जुटी है कि किस ब्लॉक में कितने बीडीसी सदस्य उनके पाले में आ सकते हैं। सपा कई ब्लॉक से प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है। इसके लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक अभी किसी भी ब्लॉक में किस बीडीसी सदस्य को चुनाव लड़ाना है यह तय नहीं हुआ है। कई ब्लॉक से दावेदारों के नाम भी अभी सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed