फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Polio drops were given to children at 2215 booths

Bijnor News: 2215 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Polio drops were given to children at 2215 booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में आठ दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। 2215 बूथों पर बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ड्रॉप पिलाई गई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सभी से अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए आह्वान किया।
रविवार को कांशीराम कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पल्स पोलिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने फीता काटकर और बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाकर किया।
विज्ञापन

बताया कि जिले में साल 2011 से पोलियो का कोई मरीज नहीं मिला है। इसलिए समय से अपने बच्चों को दवा पिलाएं। स्वास्थ्य विभाग ने 561884 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष ब्लॉक स्तर पर 615000 डोज सभी बूथों पर पहुंचा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौराहे और भीड़भाड़ वाले स्थान पर भी बूथ लगाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इसके अलावा 33 मोबाइल टीमों ने ईंट भट्ठों सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। अभियान में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। इसके बाद छूटे बच्चों को 1336 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

इस मौके पर बीएसए योगेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. गुलजार त्यागी, डॉ. नरेंद्र कौर, नितिन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed