फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Policemen found missing from crossroads, security

चौराहों से गायब मिले पुलिसकर्मी, सुरक्षा रामभरोसे

Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Policemen found missing from crossroads, security
चौराहों से गायब मिले पुलिसकर्मी, सुरक्षा रामभरोसे
विज्ञापन

बिजनौर। अधिकारियों ने रात के समय चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी अलाव की व्यवस्था की है। रात के समय नगर के प्रमुख चौराहों की पड़ताल की गई तो दो प्रमुख चौराहों पर अलाव की लकड़ी तो पड़ी मिलीं, लेकिन पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। लेकिन अन्य चौराहों पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए।
रविवार रात दस बजे मुख्य डाकघर चौराहे पर नरदेव व सुखवीर दुकान के टिनशेड के नीचे अलाव जलाकर ताप रहे थे। सुबह चार बजे तक इन पुलिकर्मियों को ड्यूटी पर रहना होता है। चार बजे ड्यूटी खत्म करके ये सोते हैं। रात 10:10 बजे पर पुरानी तहसील के चौराहे पर सड़क पर अलाव के लिए लकड़ी तो पड़ी मिली पर पुलिसकर्मी कहीं दिखाई नहीं दिए। यह कोई बताने वाला नहीं था कि पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आए थे या नहीं। इस पिकेट के नजदीक सराफा बाजार है। 10:25 बजे शास्त्री चौक पर दो होमगार्ड नरेश कुमार व ब्रजवीर शर्मा ड्यूटी करते मिले। ये दोनों होमगार्ड इस मुख्य चौराहे पर अलाव जलाकर ड्यूटी कर रहे थे। 10:35 बजे रामलीला मैदान के चौराहे पर भी कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी करता नहीं दिखाई दिया। एक दो जगह अलाव जल रहे थे पर उसके आसपास के लोग ही ताप रहे थे।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार रात में पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। जो पुलिसकर्मी ड्यूटी देने में लापरवाही करेंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed