{"_id":"6043d1a88ebc3ecabd524339","slug":"police-withdrew-when-the-tractor-rally-arrived-bijnor-news-mrt528702787","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर रैली पहुंची तो पीछे हट गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर रैली पहुंची तो पीछे हट गई पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज से किसान संयुक्त मोर्चा की रैली के दौरान तैनात पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
ट्रैक्टर रैली पहुंची तो पीछे हट गई पुलिस
बिजनौर। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर मुजफ्फरनगर के रामराज से चली संयुक्त किसान मजदूर जाग्रति ट्रैक्टर रैली बिजनौर बैराज से होती हुई जिले में पहुंची। हालांकि पुलिस ने रैली को जिले में नहीं घुसने देने की बात कही थी, लेकिन किसानों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने कदम पीछे खींच लिए। यात्रा में शामिल लोगों ने नुक्कड़ सभा कर कृषि कानूनों का विरोध किया।
शनिवार को रामराज से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तीनों कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संयुक्त किसान मजदूर जाग्रति ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया। पुलिस अफसरों ने पहले यात्रा को बिजनौर की सीमा में न घुसने देने की बात कही थी। यात्रा को रोकने के लिए बैराज पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दी थी। जिले में यात्रा निकालने की जिम्मेदारी भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के जिम्मे थी। यात्रा में भाकियू का नाम जुड़ने पर अफसरों ने बैराज से पुलिस बल कम कर दिया और यात्रा को बिजनौर में आने से नहीं रोका गया। दिगंबर सिंह के नेतृत्व में यात्रा बिजनौर पहुंची जहां बैराज मार्ग पर किसान नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में शामिल किसानों ने गांव स्वाहेड़ी व शाहपुर सुक्खा में नुक्कड़ सभा कर किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान बताए। इसके बाद यात्रा नजीबाबाद रवाना हो गई। दिगंबर सिंह ने बताया कि यात्रा करीब 21 जिलों में घूमकर व वहां के खेतों की मिट्टी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी। इस दौरान जसविंदर सिंह, अतुल कुमार, दीपक तोमर, प्रमोद कुमार, अब्दुल गफ्फार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सर्दियों तक चलेगा किसान आंदोलन: राकेश टिकैत
21 दिनों में 16 जिलों में भ्रमण करेंगी ट्रैक्टर रैली
27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच कर होगा समापन
मीरापुर/ रामराज (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तीनों कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संयुक्त किसान मजदूर जाग्रति ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रामराज स्थित धान मंडी से किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली 21 दिन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 16 जिलों से होते हुए 27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में चल रहा आंदोलन सर्दियों तक जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रामराज पहुंचे। सर्वप्रथम रामराज स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने उन्हें सरोपा भेंट किया। इसके बाद धान मंडी से संयुक्त किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर और ट्रैक्टर चला कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करना चाह रही है। वहीं, ट्रैक्टर रैली को विफल बनाने के उद्देश्य से सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन देर रात किसानों के घर-घर जाकर उन्हें डरा धमकाकर रैली में शामिल नहीं होने के लिए कह रहा है। सरकार को एमएसपी सीमा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा ट्रैक्टर रैली बिजनौर, काशीपुर, पीलीभीत आदि 16 जिलों में होकर 21 दिन बाद 27 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच कर संपन्न होगी। इस दौरान अनेक स्थानों पर जनसभाएं होंगी। प्रशासन का रुख देखा जाएगा। रैली का शुभारंभ होने के बाद राकेश टिकैत वापस गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए।
ट्रैक्टर रैली में करीब 19 ट्रैक्टर और 30 कारें शामिल रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। वहीं, रामराज से शुरू हुई संयुक्त किसान मजदूर जागृति ट्रैक्टर रैली का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर, कैथोड़ा, मीरापुर, शिवपुरी में ग्रामीणों ने जोश के साथ स्वागत किया तथा बीआइटी चौकी के निकट स्थित गुरुद्वारे पर ट्रैक्टर रैली में जा रहे किसानों को भोजन के पैकेट व पानी की बोतलें दी गई। इस दौरान भाकियू नेता युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मंडल महासचिव राजू अहलावत, अशोक घटायन, विपिन मेहंदीयान, कपिल सोम, परवेंद्र ढाका, सरदार हरजीत सिंह, हरवेंदर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बिजनौर जिला प्रशासन द्वारा गंगा बैराज पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे ट्रैक्टर रैली को रोकने के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हैदरपुर वेटलैंड पुलिस चौकी पर भी भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था।
दरी भेजी गईं
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों को गर्मी से बचाने के लिए गांव हरचंदपुर के किसानों ने पेड़ों के पत्तों से बनी दरी रवाना की। दिगंबर सिंह ने बताया कि जिले के किसान आंदोलन में लगातार सहयोग कर रहे हैं।
- ट्रैक्टर यात्रा को लेकर अलर्ट रहा
रेहड़। ट्रैक्टर रैली को देखते हुए थाना क्षेत्र की सीमा से सटे उत्तराखंड के दोनों बार्डरों पर पुलिस अलर्ट रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर थाना क्षेत्र की सीमा से सटे दोनों स्टेट बार्डरों रायपुरी तथा अल्हैपुर पर सवेरे से ही पुलिस मुस्तैद रही। साथ ही कल्लूवाला अफजलगढ़ सीमा पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। इस अवसर पर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह एसआई बलवीर सिंह, अनिल कुमार, पल्वेंद्र कुशवाहा रहे।