फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police will deal with those who sell alcohol

अमन कमेटी की बैठक में होली सौहर्द से मनाने का संकल्प

Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police will deal with those who sell alcohol
नजीबाबाद में अमन कमेटी की बैठक में बोलते एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र। - फोटो : NAZIBABAD
शराब की बिक्री करने वालों से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि होली पर शराब की बिक्री करने वालों और शराब का सेवनकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक में उन्होंने होली का पर्व परस्पर सौहार्द के साथ मनाने की सलाह दी।
एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीन कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसपी सिटी ने कहा होली पर शराब की ब्रिकी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एसपी सिटी ने शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। एसडीएम संगीता ने नागरिकों से नगर की गंगा जमुनी संस्कृति बनाए रखने की सलाह दी। सीओ प्रवीन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि शांति और सद्भाव को खतरा बनने वाले किसी भी शरारती तत्व को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा की ओर से आयोजित अमन कमेटी की बैठक का संचालन कसीम अहमद ने किया। पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड., साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, जलालाबाद चेेयरमैन पति लियाकत अंसारी, पूर्व चेयरमैन याकूब राईन, सीमा कर्णवाल, विक्रांत चौधरी, विशाल माहेश्वरी, पंकज शर्मा, प्रमोद कुमार, सरदार अंसारी, लोकेंद्र चौहान, मुकेश चौहान, जाहिद अंसारी आदि ने होली पर सौहार्द कायम रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed