फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police strictly enforced to follow the lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस की रही सख्ती

Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police strictly enforced to follow the lockdown
नगीना के मुख्य बाजार गंज में लॉकडाउन के दौरान दूर तक छाया सन्नाटा। - फोटो : BIJNOR
लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस की रही सख्ती
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रविवार को पूरा पुलिस अमला उतर आया। हर चौराहे और सड़क पर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जो भी पुलिस को बिना किसी वजह के सड़क पर घूमता मिला उसका चालान ही काटा गया।
शनिवार को लॉकडाउन होने के बाद भी काफी भीड़ सड़क पर उतरी थी। पुलिस ने शनिवार को भी चेकिंग अभियान चलाया था लेकिन जनता पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा था। लोग सड़क पर घूमते रहे। खासतौर से सिविल लाइन पर भीड़ रोज की तरह ही रही, लेकिन रविवार को पुलिस ने सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया। सवेरे आठ बजे से ही पुलिस बड़ी तादाद में सड़क पर उतर आई। हर चौराहे पर चारों ओर पुलिस ही पुलिस नजर आई। जो भी बिना किसी वजह के सड़क पर घूमता दिखा पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस सोमवार को केवल बाजार या मुख्य मार्गों तक ही सीमित नहीं रही। शहर के मोहल्लों, कॉलोनियों व आसपास के गांवों में भी पुलिस की गाड़ी गश्त करती रही। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अब प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ऐसे ही सख्ती करेगा। प्रशासन की सख्ती कोरोना संक्रमण रोकने और लोगों की भलाई के लिए ही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नगीना। रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन नगर का बाजार पूरी तरह बंद रहा, लेकिन लोगों का आवाजाही सड़कों पर बनी रही। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया की लॉकडाउन के दौरान भीड़ लगाकर बिना मास्क लगाए सड़क पर खड़े होने तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की बिना मास्क लगाए घूमने वाले 50 लोगों से नकद जुर्माने के रूप में 25 हजार वसूल किए गए। तथा 17 वाहनों के ई चालान तथा 5 मोटरसाइकिल सीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed