{"_id":"67e0549d9c0ea2ae8c0365f4","slug":"police-stopped-the-jan-sandesh-padyatra-clashes-took-place-bijnor-news-c-27-1-bij1007-145693-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस ने रुकवाई जनसंदेश पदयात्रा, हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस ने रुकवाई जनसंदेश पदयात्रा, हुई झड़प
Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में शहीद दिवस पर जनसंदेश पद यात्रा निकालते लोग। संवाद
किरतपुर। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंदेश पद यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद दिवस पर निकाली गई यह पद यात्रा किरतपुर से बिजनौर जानी थी। पुलिस ने अनुमति नहीं होने की बात कहते हुए इसे किरतपुर की सीमा में ही रोक दिया।
पूर्व घोषित जनसंदेश पद यात्रा पद यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल ट्रांसपोर्ट पर शहीद भगत सिंह, राज गुरु व सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पद यात्रा मंडी समिति स्थल से प्रारंभ हुई। पुलिस ने किरतपुर की सीमा में ही वीरा काॅम्प्लेक्स पर यात्रा को रोक दिया। सड़क पर रस्सी बांधकर तथा चारों ओर ट्रक खड़े कर दिए गए। इसे लेकर पुलिस की पदयात्रा में शामिल लोगों से झड़प भी हुई।
ये लोग वहीं धरना पर बैठ गए। बाद में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएच मिर्जा, अनिल जैन, सतीश मेहरा, साहिल मेहरा, रवि मेहरा, अवनीश अग्रवाल, मोहम्मद आजम, विपुल, जीशान, जगमीत चाहल, नौशाद, तल्हा मकरानी, फाहद खां, एडवोकेट अशरफ जमील, मुसय्यब जमां खां, ऐजाज, कन्हैया राणा आदि मौजूद रहे।